तलेगांव पुलिस ने पकड़ा 5 लाख रुपये का पेट्रोल, समृद्धि महामार्ग पर चैनल 129 किरजवला कॉरिडोर की घटना।।

0
5

तलेगांव दशासर।।यहाँ के पुलिस को 20 जनवरी 2026 खबर मिली थी कि समृद्धि महामार्ग 129 कॉरिडोर के पास किरजवला शेतशिवार के पास मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर कुछ ज्वलंतशील पेट्रोल से भरे कैन पड़ी है।उक्त जानकारी के आधार पर थानेदार किरण औटे ने अपने दल के साथ घटना स्थल को भेंट दी तब पाया कि 35/35 लिटर की कैन में पेट्रोल 800 लीटर भरा दिखायी व कुछ कैन के झक्कन टूटे व कुछ के झक्कन निकलें थे जिसमें से पेट्रोल बाहर निकलने का प्रत्यक्ष रूप से दिखायी दिया।पुलिस ने पंचनामा कर पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अतिज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल लापरवाही व बेजवाबदारी से खुली जगह पर समृद्धि महामार्ग पर खुद की व राहगीरों की व्यक्तिक सुरक्षा को धोका निर्माण किया। उक्त पेट्रोल कैन पुलिस ने जप्त कर घटना स्थल से अज्ञात वाहन की नम्बर प्लेट mh30/bw4950 के आधार पर तकनिकी जानकारी प्राप्त कर उसके मूल मालिक की तुरंत जांच कर वाहन मालिक ओम श्रीकृष्ण लासुरकर उम्र 23 मु.सस्ती तालुका पातुर जिला अकोला व उसके मित्र अभिजीत माधव राउत 29 रा. जठारपेठ अकोला को ताबे मे लेकर पूछताछ की।उन्होंने बताया कि उक्त पेट्रोल अज्ञात ट्रक चालक पुलगांव जिला वर्धा से कम भाव मे खरीदी कर पातुर में ज़्यादा भाव मे बिक्री करने के उद्देश्य से लेने की कबूली दी।उक्त ट्रक की दुर्घटना होने से वह पेट्रोल भरी कैन समृद्धि महामार्ग पर लावारिस छोड़ दी व वहाँ से फरार होगया ऐसी बात कबूल किया।इस मामले में उपयोग किया गया वाहन अशोक लीलैंड पिकअप mh30-bw4950 कीमत अंदाजे 5,00000रू. व अंदाजन पेट्रोल 800 लीटर क़ीमत 84,000 कुल 5,84000 रुपयों का मुद्देमाल पुलिस ने जप्त किया है।सदर मुद्देमाल की तलेगांव पुलिस ने आपूर्ति विभाग के ज़रिये जांच करने के बाद 22 जनवरी 2026 को आरोपियों के खिलाफ जीवनआवशयक वस्तु अधिनियम 3,7 1955 व भारतीय न्याय संहिता bns.287,125 2023 अपराध दर्ज किया गया है।उक्त कार्यवाही यह जिला पुलिस कप्तान विशाल आनंद व अप्पर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत,चांदूर रेल्वे उप विभागीय पुलिस अधिकारी अनिल पवार,पीआई-किरण वानखड़े जिला ग्रामीण अपराध शाखा के मार्गदर्शन में व आदेश पर थानेदार किरण औटे तलेगांव पुलिस,पुलिस अमलदार रमेश दाते,विनोद राठोड़ व सिपाही यशवंत काले,चालक पुलिस सिपाही सागर गवली ने अंजाम दी।

veer nayak

Google Ad