श्री तातेश्वर मंदिर देवस्थान तलेगांव द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव,शनिवार 14 से 19 फरवरी तक भजन जागरण,भजन संध्या व सांस्कृतिक,महाप्रसाद तथा शिव जन्मोत्सव भव्य रैली।।

0
9

तलेगांव दशासर।।स्थानीय श्री तातेश्वर मंदिर देवस्थान द्वारा आयोजित भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 14 से 19 फरवरी तक यहां के श्री तातेश्वर महाराज मंदिर की ओर से किया जा रहा है।इसमें 14 फरवरी को भजन जागरण का आयोजन खातखेड़े परिवार कि ओर से व 15 फरवरी को भजन संध्या का आयोजन रामावत परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा है।उसीमे यहां 16 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सिंगल डांस हेतु 5 पुरस्कार व ग्रुप डांस में हिस्सा लेने वालों के लिए 5 पुरस्कार रखे गए हैं।17 फरवरी को भव्य महाप्रसाद का आयोजन तातेश्वर महाराज मंदिर परिसर में शाम 7 से किया गया है जिसका लाभ लेने का निवेदन आयोजको ने किया है।उसी में 19 फरवरी को शिव जन्मोत्सव की भव्य रैली का भी आयोजन किया गया जिसका मुखआकर्षण छत्रपति शिवाजी महाराज की 8 फिट की मूर्ति व इस रैली का आकर्षण रुद्रावतार ढोल ताशा व ध्वज पथक अमरावती की आकर्षित करती रंगीन लाइटिंग, भालू व डीजे की सुमधुर आवाज होंगी।इस 4 दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध श्री तातेश्वर मंदिर देवस्थान, आम्ही मावळे ग्रुप व भक्त गणो की ओर से किया गया है।

veer nayak

Google Ad