तलेगांव दशासर ।। स्थानीय थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सुल्तानपुर में ग्रामीण अपराध शाखा को गांजा मादक पदार्थ बिक्री करने के उदेश्य से एक घर मे रखने की गोपनीय जानकारी मिली थी।ग्रामीण अपराध शाखा ने तुरंत तलेगांव पुलिस को यह जानकारी देने पर अपराध शाखा व तलेगांव पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर चंदू शकुलाल मोहिते 25 वर्ष घर के बाजू की खोली मे छापा मारकर चौकशी करने पर एक लाल रंग के कपड़े में रखें एक किलो 700 ग्राम कीमत का गांजा दिखायी दिया जिसकी किंमत 35 हज़ार 600 रुपये बतायी गयी है।इसमें आरोपी नामे चंदू शेकुलाल मोहिते 25 वर्ष रा. सुल्तानपुर तालुका नांदगांव खंडेश्वर जिला अमरावती को एक किलो सात सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है।उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद,अप्पर पुलिस अधिक्षक पंकज कुमावत के आदेश पर स्थानीय अपराध शाखा के पीआई.किरण वानखड़े के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल मुड़े के साथ ही जमादार युवराज मानमोठे,रविन्द्र वरहाडे,सागर नाथे, चालक मनोज धवले वही तलेगांव थाने के थानेदार किरण औटे के मार्गदर्शन में पीएसआई. राहुल वानखड़े,पुलिस जमादार सचिन गायधने,रमेश दाते,डब्लूपीसी.कोमल एकाडे, स्नेहा भुमकाले ने की।










