तलेगांव दशासर।। स्थानीय ग्राम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 26 फरवरी को एक अजब मामला प्रकाश मे आया इसके लिए नागरिकों ने एलगार पुकारते हुये अपना निवेदन संबंधित पदासीन अधिकारी को सौंपा।26 फरवरी गुरुवार को सुबह शेंदुरजना खुर्द के रहने वाले रोगी नामे अनिल भाऊरावजी खेत्री को यहाँ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।

उसके जांच पड़ताल कर उसे यहाँ के स्वाथ्य अधिकारी ने रेफर कर अन्यत्र लेजाने का कहा व उसके पश्चयात उसके रिश्तेदारो ने 108 को फोन लगाया लेकिन उन्हें एम्बुलेंस उपलब्ध नही होने का कहा गया।उस समय 108 एम्बुलेंस दवाखाने के परिसर में ही मौजूद होंने का पता चला उससे नागरिकों का गुस्सा सातवें आसमान पर गया।उस समय वहां मौजूद रहने के बाद भी रुग्नवाहिका 108 नही होना का बहाना और उसमें भी टालमटोल करने का आरोप लगाते हुये उक्त प्रकार की शिकायत सम्बंधित स्वास्थ्य अधिकारीओ को निवेदन के माध्यम से की गयी हैं।अजय अनिल खेत्री के अनुसार अगर समय रहते हुये पेशंट को योग्य उपचार व रुग्नवाहिका अगर मिलती तो उसकी जान बच जाती मगर उसको उस समय रुग्नवाहिका,उपचार नही मिलने के चलते उसकी जान गई ऐसा आरोप नागरिको व उसके रिश्तेदारो ने लगाया है।इस बाबत अर्जदार अजय अनिल खेत्री व नागरिकों ने निवेदन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी व पुलिस स्टेशन को दिया व इसकी जबाबदारी किसकी ऐसा प्रश्न निवेदन में पूछा है।










