तलेगांव दशासर।। स्थानीय ग्राम में हाल ही 14 मार्च को छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजसव शिबिर बडे स्तर पर संपन्न किया गया।यहां की प्राथमिक उर्दू स्कूल में लिये गये इस शिबिर में जातीप्रमाणपत्र,आय प्रमाणपत्र(उतपन्न के प्रमाणपत्र)सातबारा,किसानों व नागरिकों के हितों की शासकीय योजना,प्रलंबित फेर फार,सामाजिक आर्थीक योजना,अ ,कृषक भूमि को मंजूरी देना,शालेय छात्रों के प्रमाण पत्र,नॉन क्रिमिलियर,ई मोजनी करने हेतु आवेदन, पीएम किसान योजना व संजय गांधी दिव्यांग लाभार्थी के आवेदन स्वीकार करने आदि की जानकारी दी गयीं।इस समय कार्यक्रम के अध्य्क्ष तहसीलदार अभय घोरपड़े तो प्रमुख रुप से गट विकास अधिकारी प्रफुल्ल बोरखडे,तालुका कृषि अधिकारी गजानन राउत,भूमि अभिलेख अधिकारी किशोर सानप,स्वास्थ्य विभाग के तालुका अधिकारी विवेक सुधेवाड,सरपंच मीनाक्षी ठाकरे,अनीता मेश्राम पूर्व सदस्य जिप, नायबतहसीलदार ऋतुराज पटोकार, प्रफुल देशमुख उपस्तिथ थे।इस शिबिर का लाभ 352 लभार्थियो ने उठाया तथा कार्यक्रम का प्रास्ताविक ऋतु राज पटोकार ने तो आभार राजलक्ष्मी गौतम ने माना।इस शिबिर की सफलता हेतु सभी विभागों के अधिकारी, कर्मिचारियो ने प्रयास किये।













