तलेगांव दशासर।। स्थानीय ग्राम मे हाल ही में गांव के मुख्यमार्ग बालकृष्ण शिंदे से दीपक ठाकरे चौक तक नागरी सुविधा योजना २०२५-२६ योजना के अंतर्गत ५० लाख निधि के सीमेंट कांक्रीट रास्ते का भूमिपूजन सरपंच मिनाक्षी ठाकरे के हाथों व उपसरपंच रमाकांत इंगोले की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस समय प्रमुख रूप से ग्रा.पं. सदस्य पुरुषोत्तम उड़ाखे, संगीता गवली, ज्योत्सना महल्ले, आशा ठाकरे, गजानन झिटे, मनोज आठवले दिवाकर ठाकरे, तनवीर खान, मो. वसीम, अतुल बीरे, मेहमूद ठेकेदार आशीष मोडक व अन्य गावकरी उपस्थित थे।














