तलेगांव दशासर।। समीप ही देवगांव, यवतमाल मार्ग पर सरुल के पास आज 11.00 से 11.30 बजे के लगभग कार व बाइक की आमने सामने भीषण दुर्घटना का मामला घटित हुआ जिसमें एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत तथा 5 लोगो के गंभीर ज़ख्मी होने की खबर है।


प्राप्त घटना नुसार आज सुबह 11.00 से 11.30 बजे के दरमियान बाइक क्र.MH27-BK5331 को कार नंबर MH45/BK1521की जोरदार धड़क में भावना प्रवीण कदम कारंजा कि मौत होगयी जबकि 5 जख्मी लोगो मे 1) पार्थ देशमुख 18(2)नीलेश देशमुख 50(3)सारिका देशमुख 46
तीनों यवतमाल वही गंभीर लोगो मे (4) सिमा वानखड़े तिवरा व नीलेश बाहें जलगांव आर्वी तालुका धामणगांव रेल्वे का समावेश है।इस घटना में बाइक सवार दूर तक जाकर गिरे तथा दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार स्विफ्ट डिज़ायर के परखच्चे उड़ गये वही इसमें सवार महिला कि घटनास्थल ही मौत तो जख्मियों को तुरंत सामान्य स्वास्थ अस्पताल धामणगांव रेफर किया गया जहां उनपर प्रथामोपचार किया गया।इस दुर्घटना की भीषणता इससे दर्शायी जाती है कि कार दस पलटियां खाकर खेत में जा गिरि।वही मोटरसाइकिल नंबर MH-27BK 5331पर सवार नीलेश बाहे तीवरा व सिमा वानखड़े 35 जलगांव आर्वी धड़क में दूरतक फेंके गये व गम्भीर ज़ख्मी होगये।जख्मियों को सरकारी अस्पताल धामणगांव रेल्वे लाकर यहाँ प्रथमोपचार करने के बाद यवतमाल, अमरावती रेफर किया गया।बता दे कि कार में सवार लोग विवाह की खरीदारी करने बिज़ीलैंड अमरावती जारहे थे तथा मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल पर बाभुलगांव की ओर जाते समय यह दुर्घटना घटित हुई।इस दुर्घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है वही घटित दुर्घटना को लेकर शोक व्यक्त किया जा रहा हैं।इसी बीच विवाह कार्य मे अपने परिवार सहित शरीक होने जारहे विजय चिंचमलातपुरे ने मानवीयता का परिचय देते हुए सभी जख्मियों को धामणगाँव रेल्वे लाकर तुरंत उपचार कराया।इस दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही तलेगांव पुलिस दल व महामार्ग पुलिस ने घटना स्थल का रुख अपनाते हुये पंचनामा किया।इस समय घटना स्थल पर थानेदार किरणऔटे, पीएसआई.वानखड़े, जमादार सचिन गायधने,पिसी.अमर काले,चालक पिसी.पंकज शेंडे आदि हाज़िर थे।









