तलेगांव दशासर।। यहां की शशि इंग्लिश प्री ऐंड प्राइमरी,प्राथमिक,उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूल में 23 फ़रवरी से 26 फरवरी तक कलाविष्कार सांस्कृतिक कार्यक्रम आनंद का उत्सव 2025-2026 स्नेहमिलन आयोजित किया गया था।इस कार्यक्रम में 23 फरवरी को बाल क्रीड़ा महोत्सव लिया गया जिसका उद्घाटन केंद्र प्रमुख अनिल ठाकरे ने किया।इसमें शालेय अंतर्गत खेल खेले गए वही 24 फरवरी पाककला स्पर्धा, पुष्प सजावट,वीज्ञान प्रदर्शनि,पोस्टर मेकिंग व चित्र कला स्पर्धा का शालेय छात्रों व उनके माताओ के के लिये इस स्पर्धा कासमावेश था।

इसी दिन सुबह 9.30 से 2.00 बजे तक आनंद मेला का आयोजन किया गया वही पालक माताओ के लिए विविध स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था।25 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य तरंग का आयोजन किया गया जिसमे शाला के नन्हे मुन्ने छात्रों ने उत्कृष्ट नृत्य को पेश कर वाहवाही लूटी।इस कार्यक्रम की अध्यक्ष सौ. माधवी ताई गायकवाड़ तथा प्रमुख उपस्तिथि मे पंकज गायकवाड़,डॉ.विनोद देशमुख,गोविंद कामडी व स्टेट बैंक व्यवस्थापक जोशी सर मंच पर विराजमान थे।इस समय बडी संख्या में पालक वर्ग अपने अपने पाल्यो के छुपे गुणों को सराहने व देखने के लिये उपस्तिथ थे।26 फरवरी को इन सभी कार्यकर्मो के पुरस्कार विजेताओ को डॉ. राहुल वानखड़े,डॉ. अभिषेक कोल्हे के हाथों वितरित किये गये।इस मंच से छात्रों के छुपे गुणों को उजागर करने के लिये इस शालेय स्नेहमिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ऐसी जानकारी शशी इंग्लिश स्कूल की मुख्याध्यापिका कुमारी शीतल चौधरी ने प्रस्तुत प्रतिनिधी को दी।इस कार्यक्रम की सफलता के लिये शाला के सभी शिक्षक,शिक्षकेत्रर कर्मियों व मुख्याध्यापिका तथा संस्था के सभी सदस्यों ने सश्रम प्रयास किया।












