धामनगांव रेलवे में माहेश्वरी समाज के बीच इन दिनों खेल और उत्साह का शानदार माहौल देखने को मिल रहा है।

0
97

माहेश्वरी नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित माहेश्वरी प्रीमियर लीग (MPL) सीजन 3 पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी है। यह भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता खत्री जिनिंग एंड टेक्सटाइल इंडस्ट्री के मैदान में आयोजित की जा रही है।
इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन 10, 11 और 12 तारीख को किया गया है, जिसमें कुल 9 टीमों ने हिस्सा लिया है।
इस आयोजन को सफल बनाने में माहेश्वरी नवयुवक मंडल की टीम का विशेष योगदान रहा है,

जिसमें— अध्यक्ष गौरव कोठारी,
सचिव वंश मुधंडा,
उपाध्यक्ष यश भंडारी,
कोषाध्यक्ष विजय लोहिया,
क्रीड़ा मंत्री स्वरूप राठी,
सोशल मीडिया हैंडलर चेतन पंतालिया
और प्रोजेक्ट डायरेक्टर टीम—वरुण मुंदड़ा, माधव भैया, गौरव गंगन, निखिल केला, चेतन राठी और प्रीतीश मुंधडा—का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है।

इस टूर्नामेंट का टाइटल “JPS द्वारा प्रायोजित माहेश्वरी प्रीमियर लीग सीजन 3” रखा गया है। जिसमे यास्तिका भाटिया भारतीय महिला क्रिकेटपटू भी उपस्थित होने वाली है.


विजेता टीम के लिए लगभग ₹25,000 का आकर्षक प्रथम पुरस्कार घोषित किया गया है, जिससे खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभा को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि समाज में एकता, भाईचारा और खेल भावना को भी मजबूत कर रहा है।
ऐसे ही स्थानीय खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए बातमी यूट्यूब चैनल के साथ।

veer nayak

Google Ad