तलेगांव दशासर।। स्थानीय ग्राम की जिला परिषद माध्यमिक स्कूल व कनिष्ठ महाविद्यालय में क्रीड़ा महोत्सव का भव्य रूप से क्रीड़ा महोत्सव का उद्घाटन बड़े शान से किया गया।इस समय शाला के प्राचार्य प्रकाश राठोड़ ने इस तीन दिवसीय रितसर उद्घाटन किया इस समय शाला के वरिष्ठ शिक्षक अंसार शाह सर व चामलोट मेडम यह प्रमुख अतिथि के रूप मे उपस्तिथ थे कार्यक्रम का संचालन प्रशांत सखरकर ने किया।

इस क्रीड़ा महोत्सव का उद्देश्य खेल,कूद को उचित स्थान मिले इसलिये क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया था।उद्घाटन समारोह में बोलते हुये प्राचार्य प्रकाश राठोड़ ने खेल इस विषय से कैरियर कैसे बनाना है इस पर मार्गदर्शन किया छात्रों के सर्वांगीण विकास में खेल कितना महत्वपूर्ण है इस पर प्रकाश डाला।इस समय छात्रों में खेल मय वातावरण व बड़ा उत्साह देखने मिला कक्षा पांचवी से बारा वी तक विविध गुटों में खोखो,कबड्डी,वालीबॉल तथा अलग अलग मैदानी खेल व व्यक्तिक खेलों का इस स्पर्धा में शुमार रहेंगा।इस समय डोके सर,भेंडे सर,जाधवकर सर,जवंजाल सर,श्रीमती साबले मैडम,श्रीमती झाड़े मैडम, श्रीमती गादे मैडम, श्रीमती भारसाकडे मैडम, श्रीमती चव्हाण मैडम, विरुलकर सर सभी शिक्षक व शिक्षकेत्रर कर्मी,गांव के बड़ा प्रेक्षक वर्ग हाज़िर था।











