तलेगांव दशासर।। स्थानीय कृषक सुधार मंडल द्वारा संचालित कन्या मध्यममिक विद्यालय में 28 फरवरी को राष्ट्रीय वीज्ञान दिन सहर्ष मनाया गया।इस समय छात्राओ के लिये विविध स्पर्धाओं का आयोजन किया गया जिसमें शाला स्तर पर वीज्ञान प्रदर्शनी का समावेश था।वही प्रश्नमंजूषा व निबंध स्पर्धा भी इस मौके पर ली गई जिसमे 5 से 9 तक कि छात्राओ ने हिस्सा लिया।इस समय थोर शास्त्रज्ञ डॉ.सी.वी.रमन के फोटो का पूजन कर स्पर्धा की शुरुआत की गई तथा इस समय मुख्याध्यापिका मंजूषा देशमुख ने छात्राओ को वीज्ञान दिन का महत्व समझाया।कार्यक्रम को यशस्वी बनाने के लिये सभी शिक्षक व शिक्षेत्रर कर्मियों का सहयोग मिला।









