तलेगांव दशासर।। धामणगांव तहसिल के तलेगांव दशासर मंडल के विशाल हिंदू संमेलन हेतु सकल हिंदू समाज की ओर से 28 फरवरी को बडे उत्साह से संपन्न करने के लिये नियोजन समिति कि बैठक का आयोजन किया गया था।इस बैठक में तलेगांव के विविध क्षेत्रो के मान्यवर हाज़िर थे इस समय 28 फरवरी को होने जारहे विशाल हिंदू संमेलन की तैयारी पर विशेष रूप से चर्चा की गयी।इस होने वाले विशाल हिंदू संमेलन की रूपरेशा में दिंडी,जाहिर व्याख्यान,भारत माता की आरती, गौमाता की आरती ,सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि विविध उपक्रमों पर सकल हिंदू संमेलन संपन्न होने जारहा है।इस होने वाले सकल हिंदू संमेलन में अखिल भारतीय परियोजना प्रमुख,धर्मजागरण क्षेत्र में नाम रौशन करने वाले श्याम हरकरे नागपुर प्रमुख वक्ता के रूप में हाज़िर रहने वाले है ऐसे महानतम व्यक्तिमत्व तलेगांव की सरजमीन पर पधार रहे है इसलिए क्षेत्र मे उत्साह का वातावरण है।इस हिंदू संमेलन में तलेगांव व परिसर के सभी नागरिकों व युवाओं से बड़ी संख्या मे उपस्तिथि का आव्हान तुषार धनजोडे,श्याम घाटे,दिलीप पेंदाम,नंदकिशोर गवली, जयंत गाड़े, प्रशांत बेंबलकर,नीलेश बुल्ले,गुड्डू तिवारी,संजय सारवे, संजय हागे,गजानन शेन्द्रे,गणेश अवसरे आदि सकल हिन्दू समाज संमेलन आयोजन समिति की ओर से किया गया है।











