तलेगाव में बस स्टॅंड पर प्याऊ का उदघाटन,रामावत परिवार कि बरसो से जारी जल सेवा!!

0
195

तलेगाव दशासर :-स्थानीय ग्राम के रामावत परिवार द्वारा पिछले 19 वर्षो से यहाँ निशुल्क गर्मी व बढ़ते तापमान में नागरिकों को ही नही तो बस में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी उनकी आसन तक ठंडे पाणी की सेवा प्रदान कर रहा है।इस बढ़ते तापमान व सूरज की आग बरसाती गर्मी में राहगिरों को अगर एक ग्लास ठंडा पाणी एक संजीवनी वटी के तरह होता है इस जल सेवा को रामावत परिवार ने पिछले 19 वर्षों से अपना पुण्यवान कर्तव्य समझकर यह परंपरा को शुरू रखा है।बता दे कि अमरावती व पुलगांव,वर्धा के बाद बस यात्रियों को गर्मी व तपिश में प्यास बुझाने का तलेगांव ही एक मात्र स्थान है जहां बस मे यात्रियों को उनकी आसन तक स्वंयम सेवको के ज़रिए ठंडा जल दिया जाता हैं।

इस मार्ग पर वर्धा,पुलगांव,यवतमाल व अमरावती हेतु कई लोग बस से तो कुछ लोग कार, बाइक आदि से यात्रा करते है जिन्हें रोककर उन्हें शीतल जल उन्हें दिया जाता हैं।इस प्याऊ का विधिवत उदघाटन ओम महाराज शर्मा वयोवृद्ध प्रतिष्ठित नागरिक के हाथों तथा थानेदार रामेश्वर धोंडगे व पूर्व सदस्य पंचायत समिति नरेंद्र रामावत की प्रमुख उपस्तिथी मे पूजन व रिबिन काटकर सम्पन्न हुआ।इस समय गोविंद कांबली, विजय गुल्हाने,भारती चूटे, रवि चुटे, श्याम घाटे,राजू भिवरकर, भागचंद रामावत,पप्पू रामावत,डॉ. विनोद देशमुख, आनंद देशमुख,सुयश देशमुख,तनवीर खान,विकास भिवरकर,विनोद पातमासे व पत्रकार सहित गांव के गणमान्यजन तथा राहगीर यात्री हाज़िर थे।

veer nayak

Google Ad