तलेगांव दशासर।। कृषक सुधार मंडल द्वारा संचालित माध्यमिक कन्या विद्यालय तलेगांव दशासर में 12 जनवरी को राजमाता जिजाऊसाहेब व विवेकानंद की जयंती सोउत्साह मनाई गयीं।जयंती पर बालविवाह प्रतिबंधक अधीनियम 2006 बाल विवाह रैली के माध्यम से जनजागृति व वादविवाद और निबंध स्पर्धा ली गयी।विद्यालय में डॉ. बाबासाहेब आँबेडकर कर्मिचारी संघटना संविधान जागृति निमित्य लेखी परीक्षा ली गयीं।

मां जिजाऊ जयंती पर छात्राओं ने जिजाऊ की वेशभूषा धारण करके आयी थी कार्यक्रम की अध्यक्ष के तौर पर सौ.सुप्रिया थोरात तो मुख्यातिथि मुख्याध्यापिका सौ.मंजूषा देशमुख व मोहिनी देशमुख थे।कार्यक्रम का संचालन कक्षा 5 वी की आँचल देवगड़े और आभार स्वस्तिक गवली ने माना।अध्यक्षीय भाषण में सौ.थोरात ने छात्राओं को जिजउसाहेब व स्वामी विवेकानंद के बारे मे समयोचित भाषण के ज़रिये समझाया।कार्यक्रम में पांडे मैडम, वैष्णवी मैडम,पोमेश थोरात, गजानन कावले, लक्षमण पोटे, पायल मैडम व सभी छात्राएं उपस्तिथ थी।












