आगामी दो मार्च से माहे मुबारक रमज़ान का आरंभ,चांद दिखने पर एक या दो का पहला रोज़ा।।

0
5
veernayak.com च्या सर्व बातम्या मिळवण्यासाठी क्लिक करून फॉलो करा : | युट्युब

तलेगांव दशासर।।कल शुक्रवार(जुमा)को अगर चाँद नज़र आता हैं तो शनिवार या शनिवार को चांद दिखने पर रविवार को माहे मुबारक रमज़ान का पहला रोज़ा होंगा।रमजान मुबारक यह सभी सालों(वर्षो) का सरदार है हमारे नबी मोहम्मद सलल्लाहो अलैही वसल्लम ने फरमाया अगर मेरी उम्मत(अनुयाइयों) को मालूम हो जाये कि रमजान क्या है और उसका इनाम क्या है और सवाब क्या है तब सभी ख्याल करेंगे कि साल भर रमजान ही रहे।और फरमाया की रमजान का महीना बड़ा मक़बूल(महान) मेरे रब की ओर से इनाम का महीना है क्योकि इस माह मे सारे गुनाह माफ होते है तथा यह माह जहन्नम(नरक) की आग से बचने का महीना है।अगर शनिवार को चाँद दिखता है तो रविवार को पहला रोज़ा होंगा व रमजान का आगाज़ होंगा।रमजान माह के रोज़े हर बालीग(प्रौढ़) मर्द, औरत पर फ़र्ज़ है वही इस माह में बरसात की तरह रहमते बरसती है जिससे इस माह का इंतज़ार हर मूसलिम को बड़ी बेसब्री से रहता है।इस माह में सहरी,इफ्तार के साथ ही तरावीह की विशेष नमाज़ अदा करने का भी बड़ा महत्व है वही इस माह में सदक़ा व खैरात देने का भी लोग बडी जवाबदेही से वितरण करते हैं।अब चाँद दिखने पर शनिवार या रविवार से रमजान मुबारक के इस पाक माह की शुरुआत होने वाली है जिससे सभी मस्जिदों को उसके लिए सजाया जा रहा हैं।

veer nayak

Google Ad