तलेगांव दशासर।।प्रति वर्षानुसार तलेगांव दशासर के साप्ताहिक बाज़ार में श्री गजानन महाराज संस्थान की ओर से भव्य प्रगट दिन बडे भक्तिभाव व हर्षोल्हास से मनाया गया।इस समय भव्य -दिव्य रैली का आयोजन किया गया था जिससे संपूर्ण ग्राम में भक्तिमय वातावरण निर्माण हो गया था।रैली की शुरूआत साप्ताहिक बाजार से शुरु हुई तथा बालाजी मंदिर, जूनी ग्राम पंचायत, लोखंडे महाराज मंदिर,मदनेश्वर मंदिर,चुटे चौक,खाटीक पूरा,पाणी की टँकी, मारवाड़ी पूरा तथा हनुमान मंदिर का समावेश रहा यह रैली पूरे गांव का भृमण करते हुए वापस साप्ताहिक बाजार में पोहंची जहां रैली का समापन किया गया।रैली के समय गांव के मुख्य मार्गो पर ग्रामीणों द्वारा भाविकों के लिए चाय,नाश्ता व ठंडे पेय की व्यवस्था की गयीं थीं।इस रैली में महिलाओं कि सहभागिता अधिक थी जो पारंपारिक वेशभूषा में नज़र आरही थी जिसमे भक्तिगीत,अभंग व जयघोषों से भक्ति रस की अनुभूति हुई।वही इस रैली में छोटे,नन्हें, मुन्ने व वरिष्ठ नागरिकों का अधिक उत्साहपूर्ण समावेश रहा।

इस रैली में कुल 28 भजनी मंडलो ने सहभागीता दर्शायी लेझिम पथक, ढोल-ताशे, बैंड पथक,डीजे की धुनों से पूरे परिसर में भक्तिमयी वातावरण निर्माण हुआ था।भजन,अभंग व कीर्तन के गजर व गजानन महाराज के जयघोष से सर्वत्र भक्ति रस गूंज रहा था।इस रैली के दरमियान अनुशासन का आभास हुआ गांव के स्वयंसेवक,युवा व संस्थान के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थापन की कमान बखूबी संभाली थी तथा ग्राम के वरिष्ठों के मार्गदर्शन में युवाओं ने इस रैली का नियोजन किया।इस समय ह.भ.प. विजय माथने महाराज समाजप्रबोधन कार अमरावती का राष्ट्रीय कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें गाँव के तथा परिसर के हज़ारों भाविक,भक्तों की उपस्तिथि सराहनीय रही।इस प्रबोधनात्मक कीर्तन में सामाजिक एकता,व्यसनमुक्ति,सदाचार,भक्ति व संस्कार का महत्व समझाया जिससे उपस्तिथ भक्त भावविभोर हो गये थे।ग्राम में वैसे भी भक्तिमयी वातावरण रहने से छोटो से लेकर बडो तक इस कार्यक्रम में सहभगिता अधिक रहि वही दुकानदारों ने भी धार्मिक वातावरण के मद्देनजर सहकार्य किया।10 फरवरी मंगलवार को दोपहरी में महाप्रसाद का आयोजन प्रतिवर्षानुसार श्री गजानन महाराज संस्थान की ओर से किया गया जिसमें हजारों की संख्या में गांव व परिसर के भाविक भक्तों ने लाभ लिया।महाप्रसाद की व्यवस्था विशेष रूप से अनुशासन बद्ध तरीके से की गयी थी स्वयंपाक घर का नियोजन, पंगतो का व्यवस्थापन,स्वछता व पीने का पाणी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया महिला मंडल,युवकों व संस्थान के कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य मे विशेष ध्यान रख पहल की थी।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीनो ने गजानन महाराज संस्थान के अध्यक्ष,पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं तथा सभी सहकार्य करने वाले भक्तों का मन से आभार व्यक्त किया।प्रगट दिन निमित्य हुये इस कार्यक्रम के माध्यम से धार्मिक,सामाजिक उपक्रमों से गाँव की एकता,भक्तिभाव व सामाजिक सलोखा अधिक मजबूत हुआ यह विशेष।गजानन महाराज कि कृपा से यह प्रगट दिन बड़े सौहाद्र व उत्साह,शांतिपूर्ण भावना से संपन्न हुआ अगले वर्ष भी यह कार्यक्रम अधिक उत्साह से आयोजित करने का संकल्प ग्रामवासीओ ने व्यक्त किया है।


















