लॉयन्स क्लब तलेगांव व आशीर्वाद डेंटल हॉस्पिटल के संयुक्त रूप से मुफ्त दांत जांच व मार्गदर्शन शिबीर संपन्न।।

0
16
veernayak.com च्या सर्व बातम्या मिळवण्यासाठी क्लिक करून फॉलो करा : | युट्युब

तलेगांव दशासर।। स्थानीय लायंस क्लब व आशीर्वाद डेंटल हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से सप्ताह के तीसरे गुरुवार को मुफ़्त दांत जांच व मार्गदर्शन शिबीर आज तारीख 18 दिसम्बर यशस्वी तौर पर आयोजित डॉ. विनोद देशमुख के दवाखाने में कीया गया।इस समय परिसर की दो आंगनबाड़ी के सभी छात्रों व आंगनवाड़ी सेविकाओं, मददनीस की दांत व योग्य मार्गदर्शन किया गया।वहीं आवश्यक दवाओं, गार्गल,टूथपेस्ट व टूथब्रश का वितरण मुफ्त सभी बच्चे, बडो को किया गया।इस शिबीर में कुल 57 दंत रोगियों को चिकित्सकीय मदद दी गयी तथा आये हुये लाभर्थियों उपचार व शस्त्रक्रिया हेतु विशेष छूट दी जाने कि जानकारी आयोजको कि ओर से दी गयी।इस तरह के शिबीर आने वाले छह महीनों में तीसरे गुरुवार को 1.00 से 5.00 आयोजित किये जायेंगे इस तरह के शिबीरो का लाभ ज्यादा से ज़्यादा ज़रूरतमंद नागरिकों से लेने का आव्हान दंत रोग तज्ञ डॉ. अमित मूंधड़ा व लॉयन्स क्लब तलेगांव के अध्यक्ष डॉ. वीनोद देशमुख ने किया है।इस शिबीर में डॉ.अमित मूंधड़ा(धामणगांव) ने सेवा प्रदान की वही इस समय लॉयन भरत लोया, अर्जुन लोया,पंकज लोया, डॉ. विनोद देशमुख,कु.कोमल लांजेवार आदि उपस्तिथ थे।

veer nayak

Google Ad