एस. ओ. एस. कब्स बुधवार बाजार रोड धामणगांव रेल्वे में मकर संक्रांति का त्योहार उत्साह के साथ मनाया..

0
22
veernayak.com च्या सर्व बातम्या मिळवण्यासाठी क्लिक करून फॉलो करा : | युट्युब

तिथी: १३/०१/२०२६

मकर संक्रांति भारत का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार हर साल १४ जनवरी या १५ जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, इसलिए इस त्योहार को मकर संक्रांति कहा जाता है। 

इस प्रकार के त्योहार पाठशाला में मनाने का उद्देश बच्चों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों से परिचित कराने का एक उत्कृष्ट तरीका है, साथ ही साथ उनके सामाजिक, भावनात्मक और संज्ञानात्मक विकास को भी बढ़ावा देता है।

यह त्योहार एकता, मिठास और स्नेह को बढ़ावा देता है। 

 प्री-प्राइमरी हेड माननीय शबाना खान और शिक्षिका वर्षा देशमुख ने छात्रों को मकर संक्रांति के बारे में जानकारी दी। मकर संक्रांति अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरीकों से मनाई जाती है। 

पंजाब में लोहड़ी । इसे आग के चारों ओर नाच-गाकर और तिलगुल और रेवड़ी बांटकर मनाया जाता है, जो सर्दियों के अंत और नई फसलों के स्वागत का प्रतीक है। 

      तमिलनाडु में पोंगल का मतलब उबालना होता है और यह चावल, दाल, दूध और गुड़ से बने मीठे व्यंजनों का त्योहार है। 

       आसाम में इसे बिहू के रूप में मनाया जाता है। बिहू शब्द संस्कृत के बिशु शब्द से बना है, जिसका अर्थ शांति है। बिहू फसल काटने और भरपूर फसल की खुशी का त्योहार है। 

              इस उत्सव में नर्सरी से आदिश्री धवले, श्रावी कडू, वेदम मुंधड़ा, मृणाक राठी पंजाब वेशभूषा में, के.जी १ से नीति भंसाली, और रीद्धिश रोंघे असामी वेशभूषा में, के.जी २ से वैदेही शर्मा और युग निखार दक्षिणी वेशभूषा में और चातुर्या हांडे महाराष्ट्रीयन वेशभूषा में आए थे। 

       मकर संक्रांति के दिन लोग एक दूसरे को तिलगुल देते हैं और कहते हैं “तिलगुल लो, मीठा मीठा बोलो”। तिलगुल, और खिचड़ी जैसे विशेष व्यंजन बनाए जाते हैं। बच्चे और बड़े पतंग उड़ाने का आनंद लेते हैं। 

       इसे नई शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है यह प्रोग्राम प्री प्राइमरी हेड मा शबाना खान के मार्गदर्शन में किया गया था। कार्यक्रम की सफालता के लिये शिक्षिका प्रणिता जोशी, वर्षा देशमुख, रेणुका सबाने, आकांक्षा महल्ले, विशाखा मेंढे, अश्विनी नंदाने, स्नेहल दुर्गे, रिचा अलवडकर ने सहयोग किया।

veer nayak

Google Ad