तलेगांव दशासर।।
स्थानीय ग्राम तहसील की सबसे बड़ी ग्रामपंचायत व जिले का जाना माना गांव है। यहां अनेक ऐतिकासिक धरोवर हैं। गांव में लगभग १० से १५ हजार लोकसंख्या है। इसके बावजूद भी कुछ वर्षों से ये गांव विकास की राह को तक रहा है। यहां मानो समस्याओं का अंबार लगा हो जिधर देखो उधर कचरा टूटी फूटी सड़के जिसमें गाड़ी चलाना तो दुर पैदल चलना भी मुश्किल है। जिधर देखो उधर विकास की कमी महसूस हो रही है। पानी पुराठवा योजना सिर्फ शो बनके रहे गई है अभी तक अनेक वर्षों से कई घरों में पानी भी नहीं पहुंचा। इतना सब कुछ होने के बावजूद भी जनप्रतिनिधि इस और ध्यान तक नहीं दे रहे। आगामी फरवरी में ग्रामपंचायत का 5 साल का कार्यकाल खत्म होने वाला है पर उन्होंने कुछ खास परफॉर्म किया ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है कुछ जनप्रतिनिधि 20 मीटर का रोड और 50 मीटर की नाली को ही विकास बता रहे है कुछ जनप्रतिनिधि से सवाल किया तो वो कहते है हम क्या करे मानो उनको गांव के विकास से कुछ लेना देना ही नहीं। थोड़ा ऊपर की बात करे तो क्षेत्र के आमदार और खासदार को भी 1 वर्ष से ज्यादा समय हो चुका है पर वो भी तलेगांव मे ध्यान देने तैयार नहीं। यहां तक के पिछले कार्यकाल मे भूमिपूजन किए गए काम भी अब तक शुरू भी नहीं हुए। न कोई स्थानीय नेता रुके हुए कामों को करने के लिए अपने वरिष्ठों के पास गुहार लगा रहा है। मात्र जनता परेशान होकर विकास को ढूंढ रही है ये बात तलेगांव दशासर के युवा समाजसेवी तनवीर रियाज खान ने कही है साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के आमदार और खासदार से तलेगांव के विकास की और ध्यान देकर सामान्य जनता की समस्या दुर करने की अपील हैं











