तलेगांव दशासर।। प्रतिवर्ष कृषक सुधार मंडल द्वारा आयोजित कीये जाने वाले शंकर पट की ज़ोरदार तैयारी शुरू हो चुकी हैं इसके लिये बैठकों का दौर शुरू हो गया है।हाल ही में यहां रावसाहेब देशमुख की मागासवर्गीय छात्रों की होस्टल में पूर्व सदस्य पंचायत समिति नरेंद्र भाऊ रामावत की अध्यक्षता में यह बैठक ली गयी।इस समय इस वर्ष के नियोजन पर चर्चा हुई और समितियों के बारे में बात चीत की गयी। विशेष यहां कि155 वर्ष की यह परंपरा अखंडित शुरू है और यहाँ इसका गांव में सांस्कृतिक महत्व है।यह परंपरा यहाँ के लोगों के जीवन का अविभाज्य अंग है और इस पट स्पर्धा का आकर्षण पूरे विदर्भ के लोगों में इस सोशल मीडिया के दौर में भी हैं।कृषक सुधार मंडल द्वारा आयोजित किये जाने वाले इस पुरातन कालिन पट स्पर्धा कि आयोजन नियोजन के लिए बैठक हाल ही में रखी गई।इस समय बैठक में संस्था के अध्यक्ष शिवाजी राव देशमुख,सचिव आनंद देशमुख, बंटी देशमुख,नरेंद्र रामावत,मनोज ढोबले,अशोक गायकवाड़,रवि चुटे,श्याम घाटे,माणिक बगाड़े,पोमेश थोरात, उपसरपंच रमाकांत इंगोले,दिलीप पेंदाम, गुणवंत झिटे,संदीप वैध,सुनील भिवरकर,प्रशांत साखरकर,किशोर मेश्राम,संजय हागे,नीलेश रामगांवकर,मंगेश रामगांवकर,मिलिंद कुलकर्णी, तुषार धनजोडे,संजय सारवे आदि हाज़िर थे.













