कैनाल के पाणी से गेहूं का बड़ा नुकसान,पाटबंधारे विभाग की लापरवाही का आरोप।।

0
6
veernayak.com च्या सर्व बातम्या मिळवण्यासाठी क्लिक करून फॉलो करा : | युट्युब

तलेगांव दशासर।। स्थानीय ग्राम के सर्वे नं.781/1 भाग क्रमांक 3 में किसान राजेंद्र जयसिंगपुरे के खेत कि गेहूं फ़सल का कैनाल(कालवे) के पाणी से बडे पैमाने पर नुकसान हुआ है।यह नुकसान पाटबंधारे विभाग की लापरवाही का आरोप संबंधित किसान ने किया हैं।प्राप्त जानकारी नुसार यह पाणी कैनल(कालवे) के ओवर फ्लो होने से सीधे खेती में घुसा व उससे खड़ी गेंहू की फसल को नुकसान होने से किसान को आर्थिक हानि पोहंची है।इस बाबत किसान रूपेश जयसिंगपुरे ने कहा है कि कैनल(कालवे) ओवर फ्लो होने की शक्यता ध्यान में लेते हुये पाटबंधारे विभाग धामणगाँव रेल्वे को लिखित शिकायत का निवेदन संबंधित किसान ने दिया था मगर उसपर कोई ध्यान नहीं किया गया जिससे यह गंभीर परिस्थिति पैदा होकर यह नुकसान उठाना पड़ा है।इसके बावजूद संबंधीत अधिकारियों ने घटनास्थल पर जाकर भेंट देना मुनासिफ नही समझा जिससे किसानों में नाराज़गी देखी जा रही हैं।इस घटना का तुरंत पंचनामा करने व हुये नुकसान की भरपाई देने कि मांग पीड़ित किसान रूपेश जयसिंगपुरे ने प्रशासन से की है तथा संबंधीत लापरवाह अधिकारीओ पर उचित कार्यवाही की मांग भी उठायी।

इस बीच इस घटना से परिसर के किसानों में भय युक्त वातावरण निर्माण हुआ है तथा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति होने के पूर्व सम्बंधित पाटबंधारे विभाग ने तुरंत उपाय योजना करने की मांग पीडित किसानों के माध्यम से की जाने लगी है।

veer nayak

Google Ad