तलेगांव दशासर।। यहाँ कि जीप.प्राथमिक मराठी शाला लड़को की व लड़कियों की शाला में हाल ही में शिक्षण परिषद व सेवपूर्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यहाँ यह कार्यक्रम जिप. प्राथमिक लड़को की व लड़कियों की शाला तथा शाला व्यवस्थापन समिति के संयुक्त सहयोग से लिया गया।यह कार्यक्रम प्रफुल्ल उत्तम राव महल्ले उच्च श्रेणी मुख्याध्यापक की सेवानिवृत्ति होने पर सेवापूर्ती कार्यक्रम व शिक्षण परिषद आयोजित किया गया था।इस समय शिक्षण परिषद में नियोजित विषयों पर तज्ञो की तासिका,नयी नयी शैक्षणिक विचार धारा व विविध उपक्रमो पर चर्चा की गयी।इस समय कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में प्रमोद चाँदेकर उपस्तिथ थे तथा प्रमुख रूप से मंच पर किशोर चकधरे,मीनाक्षी ठाकरे सरपंच ग्राम पंचायत, अनिता मेश्राम पूर्व जिप. सदस्य,नरेंद्र रामावत पूर्व पं.स.सदस्य,डॉ. विनोद देशमुख,भारती ताई चुटे ग्रा.पं.सदस्य,मुरलीधर राजनेकर पूर्व गट शिक्षणाधीकारी,अनिल ठाकरे केंद्र प्रमुख, ग्राम पंचायत सदस्य दिलीप पेंदाम,नरेंद चौधरी,रमेश गवंडिक,अरुण चौहान सर आदि उपस्तिथ थे।कार्यक्रम का संचालन कु.संध्या राठोड़ तथा आभार सचिन चौहान सर व प्रास्ताविक पूर्व केंद्र प्रमुख नरेश पाटिल ने किया कार्यक्रम का समापन भोज का आस्वाद से किया गया।













