तलेगांव द : गाँव का नाम भले छोटा हो, लेकिन यहाँ की परंपरा और उत्साह किसी बड़े शहर से कम नहीं है। इस वर्ष श्री अग्रसेन नवरात्रोत्सव मंडल ने अपने स्थापना के 51 वर्ष पूरे किए। इस उपलक्ष्य में मंडल द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस बार का मुख्य आकर्षण रहा “शैतानी गुफा” (Haunted House), जिसका विचार गाँव के ही युवा कौशल लोया ने प्रस्तुत किया। इस रचनात्मक सोच को युवाओं ने तुरंत अपनाया और पूरे उत्साह के साथ इसे साकार किया। इसमें अनूप जयशिंगपुरे, सुयोग लोया,परेश गाड़ोदिया, अभय धानुका, प्रणीत banode, सुमित लोया, अनूप धानुका सहित गाँव के अनेक युवाओं ने सहयोग किया। युवाओं के इस प्रयास को न केवल गाँववालों ने सराहा, बल्कि मंडल के पदाधिकारियों ने भी इसे भरपूर समर्थन दिया।
कार्यक्रम के पहले दिन ही करीब 500 लोगों ने ‘शैतानी गुफा’ का अनुभव लिया। बच्चों से लेकर महिलाओं और पुरुषों तक, सभी ने इस अनोखी प्रस्तुति का आनंद उठाया।
मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि युवाओं की रचनात्मकता, मेहनत और गाँव की एकजुटता को भी दर्शाते हैं।
यह आयोजन यह साबित करता है कि छोटे गाँवों में भी बड़े सपने और अनोखी प्रतिभा छुपी होती है। तलेगांव के युवाओं ने अपनी कला, ऊर्जा और एकता से यह सिद्ध कर दिया है कि गाँव की संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखते हुए भी नए प्रयोग किए जा सकते हैं।
नवरात्रोत्सव के आगामी दिनों में मंडल और भी सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेगा।
गुफा देखने के लिए मिलता प्रतिसात अग्रसेन दुर्गा उस्तव मंडळ द्वारा नव यूवा कार्यकर्ता की मेहनत
इस समय अग्रसेन दुर्गाउत्सव मंडल द्वारा शैतानी गुफ़ा की झांकी लगाई है जिसको देखने पूरे गांव भर से महिलाओं, युवाओं व युतियों के साथ ही नन्हे मुन्ने बच्चो का भारी प्रतिसाद मिल रहा है।इस कल्पना को अग्रसेन दुर्गा मंडल के नवयुवको ने भारी श्रम कर तैयार किया है जिसमे लोगो द्वारा इस गुफा के बारे में सुखद अनुभव।
सरपंच मिनाक्षी ताई ठाकरे।
उनके अनुसार इस शैतानी गुफा में उन्हें सचमुछ शैतानी गुफा मे होने का आभास हुआ कुछ समय के लिए डर भी लगा किंतु श्चयात सुखद अनुभव हुआ अग्रसेन दुर्गाउत्सव मंडल द्वारा साकार किया गया यह शैतानी गुफ़ा का दृश्य देखकर मंडल की इस कल्पनाओं की सराहना करनी चाहिए व मंडल को उन्होंने इस दिखावे के लिए शुभेच्छा भी दी।वही युवा, युवतियों,नन्हे मुनने बच्चों ने भी इस गुफ़ा के बारे मे मिला जुला अनुभव साजा किया।