तलेगाव थाने में ठाणेदार रामेश्वर धोंडगे को पुलिस पाटिल संघटना ने दी विदाई व नवनियुक्त ठाणेदार किरण औटे का किया स्वागत

0
6
veernayak.com च्या सर्व बातम्या मिळवण्यासाठी क्लिक करून फॉलो करा : | युट्युब

 तलेगाव दशासर,!!
स्थानीय थाने में दो वर्ष की सराहनीय सेवा देने वाले एपिआई.रामेश्वर धोंडगे का हाल ही में चांदुर रेल्वे होने पर उन्हें भावभीनी विदाई पुलिस स्टेशन में एक कार्यक्रम में दि गयी वही नवनियुक्त ठाणेदार किरण औटे का स्वागत किया गया. इस कार्यक्रम में अध्यक्ष के तौर पर नवनियुक्त नवनियुक्त ठाणेदार किरण जी औटे थे तथा मंच पर पूर्व ठाणेदार रामेश्वर धोडगे, श्रीमती धोंडगे व स्वर्ना निंभोरकर उपस्तिथ थे.पूर्व ठाणेदार रामेश्वर धोंडगे का सप्तनिक पुलीस स्टेशन में पुलिस पाटिल संघटना की ओर से शाल श्रीफल व स्मुर्ती चिन्ह दिया गया वही नवनियुक्त ठाणेदार किरण औटे का भी शाल, बुके व नारियल देकर स्वागत किया. इस समय पुलिस पाटिल पंकज जगताप ने थानेदार रामेश्वर धोंडगे के कार्यो पर प्रकाश डाला व उनकी कार्य पध्दति का बखान किया व उन्हें अच्छे स्वास्थ्य व तरक्की की शुभेच्छा दी।इस समय प्रदीप मोहतुरे धनोडी,पंकज जगताप जवला,नितिन लांबट देवगांव,मनीष राजुरकर शेंदुर्जना खुर्द,रामेश्वर मेश्राम खरबी,श्रीमती मीना कडू कामनापुर,श्रीमती प्रतिभा देशमुख येरड,श्रीमती अर्चना ठाकरे सुपलवाड़ा आदि हाज़िर थे।कार्यक्रम का संचालन संदेश चव्हाण,आभार मनोज राउत ने माना।

veer nayak

Google Ad