तलेगांव दशासर।।यहाँ उर्दू मिडिल स्कूल में बतौर सहायक शिक्षक वसीम अहमद शेख नूर कार्यरत शिक्षक को हाल ही में आदर्श शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया।यह पुरस्कार उन्हें अरबिया महिला मंडल बहुउद्देशीय संस्था सावदा तालुका रावेर जिला जलगांव ने करीम सालार साहब इकरा फाउंडेशन जलगांव के हाथों दिया गया।

इस समय बड़ी संख्या में गणमान्यजन व शिक्षा क्षेत्र से संबंधित महामान्यवरो की उपस्तिथी में उन्हें शील्ड व प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।इस समय गुणवंत शिक्षक,साहित्य,सामाजिक व वैधकीय पुरस्कार मान्यवरो के हाथों दिये गए।















