तलेगांव दशासर।। स्थानीय ग्राम की शिवाजी महाराज चौक में स्तिथ जूनी जिप.शाला की इमारत को भीषण आग लगने से गांव मे यह खबर आग कि तरह फैल गयी जिससे गांववासियों व पुलिस वालों ने आसपास के लोगो के साथ आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन विभाग को बुलाना पड़ा।सामने ही पुलिस स्टेशन,मिनी बंक व पीछे दवाखाना तथा रिहायशी इलाकों के होने से यह आग अगर और बढ़ती तो नज़ारा ही अलग होता मगर भाग्यवश यह आग पर तुरंत काबू पालिया गया जिससे किसी अनहोनी घटना के होने से रोकने में सफलता प्राप्त होगयी।समय रहते ही चांदूर रेल्वे, धामणगांव रेल्वे की अग्निशमन दल की गाड़ियो को पाचारण करना पड़ा जिससे आग पर काबू पाने में सफलता प्राप्त हुई तथा यहाँ किसी भी प्रकार की अनुचित घटना नही घटी।


अगर यह आग और भड़कती तो सामने उर्दू प्राथमिक शाला,मिनी बंक,पुलिस स्टेशन, पिछे स्वास्थय केंद्र व आसपास रिहायशी बस्ती होने से दृश्य ही भिन्न होता।इस समय बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मी,बिजली विभाग,जिप.शाला शिक्षक, ग्राम पंचायत कर्मियों के साथ ही ग्राम वासियों की घटनास्थल पर भीड़ लग गयी थी।आग इतनी भीषण कि उसमें अगर हवा होती तो हालात पर काबू पाना टेढ़ी खीर अग्निशमन के लिए सिद्ध होता लेकिन भाग्यवश उसपर काबू पाने मे 2 घण्टो के भीतर सफलता मिली यह विशेष।जूनी शाला की इमारत में बनी लेबोरेटरी व हॉल के सीलिंग को बड़ी हानि हुई है तथा यह आग कि भेंट चढ़ गये।















