गणपती उत्सव व ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांतता समिति की बैठक,तलेगांव पुलिस का शांति व सदभाव से उत्सव मनाने का आव्हान।। 

0
0
veernayak.com च्या सर्व बातम्या मिळवण्यासाठी क्लिक करून फॉलो करा : | युट्युब

तलेगांव दशासर।। स्थानीय पुलिस स्टेशन मे गणेश उत्सव व ईद मिलादुन्नबी को शांति व सद्भावभाव से मनाने को लेकर गांव व क्षेत्र में कानून व्यवस्था बरकरार रखने के उद्देश्य से शांतता समिति की बैठक संपन्न हुई।इस समय गणेश मंडल पदाधिकारी व मस्जिदों के मौलवियों के साथ ही ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक हाज़िर थे।

 

थानेदार किरण औटे ने सभी को कानून व नियमों के साथ आगामी त्यौहारों को संपन्न करने हेतु हरसंभव प्रयास करना व किसी अप्रिय गतिविधियों के बारे में पुलिस को अवगत कराने की अपील की गई।सभी से अपने तीज त्योहारों को खुशी व सौहाद्र बरकरार रखते हुये जातीय भावनाओ की अनदेखी नहीं हो इसका भी ध्यान रखने व कायदे में रहोंगे तो फायदे में रहोंगे पर मार्गदर्शन किया।इस समय बड़ी संख्या शांतता समिति सदस्य,मस्ज़िद के मौलवियों के साथ पत्रकार व गांव के प्रतिष्ठित नागरिक हाज़िर थे।कार्यक्रम का प्रस्ताविक थानेदार किरण औटे ने तथा आभार ख़ुफ़िया पुलिस कर्मी जितेंद्र राउत ने माना।

veer nayak

Google Ad