# श्रीकृष्ण अवधूत महाराज यात्रा महोत्सव की तैयारी पुर्ण. # सांवगा विठोबा में गुडीपाडवा यात्रा महोत्सव

0
157
veernayak.com च्या सर्व बातम्या मिळवण्यासाठी क्लिक करून फॉलो करा : | युट्युब

चादूर रेल्वे

महाराष्ट्र के साथ समूचे विदर्भ से सांवगा विठोबा संस्थान मे गुडी पाडवा के दिन लाखों श्रद्धालु श्री कृष्ण अवधुत महाराज की एक दिन की यात्रा महोत्सव और दर्शन करने आते हैं इन भक्तो के लिए मंदिर संस्थान की और से मंदिर परीसर में महत्वपूर्ण सभी तयारी की गई है। चादूर रेल्वे तहसील अंर्तगत सांवगा विठोबा संस्थान ने दर्शनार्थी और श्रद्धालुओ के धूप और उष्णता से बचने के लिए मंदिर मार्ग पर नेट डाल नेट डाल छाव साथ ही मंदिर सभागृह में मंडप,शीतल जल,दर्शन के लिए टिव्ही स्किन,अग्णीशनमन सिलेंडर,भोजनगृह की व्यवस्था किये जाने की जानकारी अध्यक्ष नेमाडे ने दिया है। उन्हों ने पत्रकारो को बताया की मंदिर परीसर के बाहर यात्रा महोत्सव के लिए सभी महत्वपूर्ण विभागो के अधिकारियों से चर्चा कर पत्रव्यवहार कर कायदा सुव्यवस्था रखने की जानकारी पुलिस विभाग को संस्थान की और से दी गई है।

# यात्रा महोत्सव तथा भक्त सुविधा प्रशासन से पत्रव्यवहार
-: पुंजाराम नेमाडे अध्यक्ष
श्रीकृष्ण अवधूत महाराज के अनुयायी महाराष्ट्र के साथ अन्य राज्य में है। गुडीपाडवा के शुभ अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहा आते हैं। मंदिर संस्थान और विश्वस्त कमेटी ने राज्य परिवहन विभाग के अधिकारियों से भक्तो के लिए बससेवा सुरू करने अनुरोध किया है। बिजली विभाग,ग्राम पंचायत,आरोग्य विभाग,पंचायत समिती,जिल्हा परिषद मुख्य कार्यपालन अधिकारी ,जिल्हाधिकारी,पुलिस विभाग से यात्रा महोत्सव में महत्वपूर्ण सुविधा देने और कायदा सुव्यवस्था रखने पुलिस विभाग से पत्र व्यवहार किया गया है।

# छोटे रास्ते की वजह से वाहन चालक परेशान
सांवगा विठोबा गाव में गुडीपाडवा के दिन लाखों श्रद्धालु आते हैं। यहा आने के लिए चादूर रेल्वे तथा अमरावती मालखेड,माजरखेड रास्ते से भक्त निजी वाहन,आट्रो,बस से आते पर यह सभी रास्ते छोटे रहने से एक साथ दो वाहन निकलना असंभव हो जाता इस वजह से यहा दुर्घटना होती है। मंदिर संस्थान की और से संबंधित विभाग को इस विषय को लेकर पत्रव्यवहार किया गया पर प्रशासन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सांवगा गाव की और जानेवाले सभी रास्ते चौडा कर दिया जाता तो इस मार्ग पर होनेवाली दुर्घटना को रोका जा सकता है। रास्ता बड़ा रहा तो वाहन चालक आसानी से वाहन चला सकते हैं।
रास्ता

veer nayak

Google Ad