तलेगांव दशासर।।यहाँ के रामावत परिवार द्वारा निरंतर पिछले कई सालों से यहाँ के तातेश्वर मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व के पावन बेला पर महाशिवरात्रि भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।यहाँ यह कार्यक्रम अबकी बार 15 फरवरी को किया जा रहा है जिसे सौ.जया पवनजी आचार्य नागपुर अपने सुमधुर भजनों से सभी को भक्ति रस में लीन करेंगी।इस भजन संध्या का आयोजन आयोजक रामावत परिवार की ओर से श्री तातेश्वर मंदिर परिसर में 7 बजे किया जा रहा है भक्तों से आयोजक रामावत परिवार की ओर ने निवेदन है कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या मे इस भजन संध्या के भक्ति रस का आनंद लेवे व अपनी उपस्तिथि दर्शाकर कार्यक्रम कि शोभा बढ़ाये।
Home आपला विदर्भ अमरावती महाशिवरात्रि भजन संध्या 15 फरवरी को,तलेगांव के रामावत परिवार का निरंतर वर्षो...













