कर्मयोगी फाउंडेशन द्वारा कामनापुर को आदर्श शाला के तौर पर निर्माण करने का संकल्प,भव्य वरहाडी हास्य कवि संमेंलन का आयोजन।।

veernayak.com च्या सर्व बातम्या मिळवण्यासाठी क्लिक करून फॉलो करा : | युट्युब

लेगांव दशासर।। यहाँ से कुछ दूरी पर कामनापुर में कर्मयोगी फाउंडेशन शाखा द्वारा कामनापुर घुसलि जिला परिषद शाला को आदर्श शाला के तौर पर निर्माण करने का संकल्प किया।इस के लिए संकल्प सोहळा का आयोजन किया गया जिसके लिये समाज प्रबोधन निमित्य भव्य वरहाडी हास्य कवि संमेलन का आयोजन यहाँ किया गया था।इस समय क्रार्यक्रम के अध्यक्ष के तौर पर डॉ. सुधीर जी भास्कर प्राचार्य आदर्श महाविद्यालय धामणगांव रेल्वे तथा कार्यक्रम के उद्घाटक के रूप मे पंकज भाऊ ठाकरे कर्मयोगी फाउंडेशन संस्थापक अध्यक्ष नागपुर उपस्तिथ थे।प्रमुखता से किरण जी औटे थानेदार तलेगांव व कर्मयोगी फाउंडेशन के सभी अमरावती जिला के पदाधिकारी उपस्तिथ थे।कार्यक्रम के उद्घाटक पंकज भाऊ ठाकरे ने अपने भाषण में कहा कि सामाजिक व शासकीय मंडली की उपस्तिथी में यह कामनापुर घुसलि की शाला को जनसह्योग से स्वच्छ व सुंदर तथा गुणवत्तापूर्ण प्रेरणादायी,संस्कारी बनाने के लिये यह संकल्प सोहळा कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा इस समय उन्होंने कहा कि लोगो के समझने के लिये वरहाडी भव्य कवि संमेलन भी आयोजित किया गया है।इस समय कविवर्य अनंत राउत,संजय कावरे,विनय वारणकर, गोपाल मापारि ने जनजागृति करने के लिए अपनी कविताओं का प्रस्तुतिकरण किया।इस तीन घंटे चले बहारदार हंसा कर लोट, पोट करने वाले हास्य कवि संमेलन से जीवनका तान तनाव,चिंता,नैराश्य दूर करने का यह लगातार तीन घण्टे का हास्य कवियों ने कवि सम्मेलन पेश किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजेंद्र बांधते,सौ.मीना ताई कड़ु,नागेश जी चामलोट व गांव के कर्मयोगी फॉउंडेशन के सभी सदस्यों ने परिश्रम लिया।

मुख्य संपादक राजू गायकवाड

Google Ad