तलेगांव दशासर।।स्थानीय ग्राम के वार्ड नं.1 निवासी दत्त महिला भजनी मंडल अपने भजनों के माध्यम से अध्यात्मिक कार्य कर रहा हैं।यहाँ की यह महिला भजनी मंडली ने पंच कोशी के शेंदुर्जना खुर्द,देवगांव,घुइखेड़ सहित अन्य ग्रामो कई धार्मिक अनुष्ठान व उत्सवों में अपनी प्रस्तुति देकर सराहनीय योगदान दिया है।
उसी तरह यह महिला भजन मंडल द्वारा अन्य धार्मिक व आद्यात्मिक पर्वो जैसे शिवाजी महाराज जयंती,गजानन महाराज प्रकट दिन,महाशिवरात्रि के साथ अन्य कार्यक्रमो में अपना सक्रिय रूप से योगदान दिया है तथा भविष्य में भी अपने भजनों से लोगो को सेवा देने का इस दत्त महिला भजन मंडल का कहना है।