तलेगांव दशासर।। स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र में जारी गणेश उत्सव मे कुल 20 मंडलों ने गणेशजी की स्थापना कि है।इन 20 गांव मे टाउन में 10 मंडल तो देहातो मे 10 मंडलों का समावेश है जिसमे 8 जगहों पर एक गांव एक गनपति कि परिकल्पना को साकार किया जा रहा हैं।इन 8 जगहों में शेंदुर्जना खुर्द, एकलारा, बेलोरा, उसलगवहान, हिरपुर, घुइखेड़, साफेफल व बोरवघड़ का समावेश है।इन दिनों गणेश उत्सव के चलते ग्राम व आसपास से क्षेत्रों में बड़ा सुहाना अध्यत्मिक व धार्मिक वातावरण बना हुआ है गांव में गणेश उत्सव के कारण सुबह व शाम में भजन आरती कि गूंज सुनने मिल रही हैं जो आत्मा व मन कि शांति व सुकून बहाल करने वाले हैं।कुल मिलाकर गणेश उत्सव से ज़हाँ अधयात्मिक माहौल बना है वहीं 8 स्थानों पर एक गांव एक गणपति की परिकल्पना को साकार किया गया है।