तलेगांव दशासर।। जन्नत इलेव्हन क्रिकेट क्लब द्वारा प्लास्टिक बॉल क्रिकेट का खुला टूर्नामेंट का आयोजन यहाँ के TCC ग्राउंड पर पिछले 26 जनवरी से शुरू किया गया।इस टूर्नामेंट का उद्घाटन राव साहेब रोठे तथा प्रमुख रूप से डॉ. विनोद देशमुख,पंकज गायकवाड़,महमूद ठेकेदार,रमाकांत इंगोले, शाहिद भाई,मोबिन अकबानी, अमोल बिरे आदि उपस्तिथ थे।इस टूर्नामेंट का प्रथम पुरस्कार 31 हज़ार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 21 हज़ार व तृतीय पुरस्कार 11 हज़ार रुपये के साथ ही वैयक्तिक पुरस्कार भी दिए जायेंगे जिसमे बेस्ट बल्लेबाज,बेस्ट हैट्रिक व बेस्ट फील्डर का समावेश हैं।इस समय उद्घाटन पर भातकुली मराठा क्रिकेट क्लब व जन्नत इलेव्हन क्रिकेट क्लब के बीच दर्शनीय मुकाबला खेला गया।इस समय मंडल के सदस्य जुनैद खान,शेख राजू,शाहरुख अली,रिजवान शेख,मो. तौहीद,मोहसिन शेख,शेख सलीम,जव्वाद खान आदि उपस्तिथ थे।
Home आपला विदर्भ अमरावती तलेगांव में प्लास्टिक बॉल क्रिकेट का ओपन टूर्नामेंट,जन्नत इलेव्हन क्रिकेट क्लब का...
















