तलेगाव थाने में ठाणेदार रामेश्वर धोंडगे को दि गयी भावभीनी विदाई, नवनियुक्त ठाणेदार किरण औटे का किया स्वागत :::

0
67
veernayak.com च्या सर्व बातम्या मिळवण्यासाठी क्लिक करून फॉलो करा : | युट्युब

तलेगाव दशासर,!!

स्थानीय थाने में दो वर्ष की सराहनीय सेवा देने वाले नम्र व सरल स्वभाव के धनी एपिआई.रामेश्वर धोंडगे का हाल ही में चांदुर रेल्वे होने पर उन्हें भावभीनी विदाई पुलिस स्टेशन में एक कार्यक्रम में दि गयी वही नवनियुक्त ठाणेदार किरण औटे का स्वागत किया गया. इस कार्यक्रम में अध्यक्ष के तौर पर नवनियुक्त नवनियुक्त ठाणेदार किरण जी औटे थे तथा मंच पर पूर्व ठाणेदार रामेश्वर धोडगे, श्रीमती धोंडगे व स्वर्ना निंभोरकर उपस्तिथ थे.पूर्व ठाणेदार रामेश्वर धोंडगे का सप्तनिक पुलीस स्टेशन की ओर से शाल श्रीफल व स्मुर्ती चिन्ह तथा यहाँ से धामणगाव तबादले पर गयी स्वर्णा निंभोरकर को भी भेंट वस्तू देकर सत्कार किया गया वही नवनियुक्त ठाणेदार किरण औटे का भी शाल, बुके व नारियल देकर स्वागत पुलिस पाटिल, पत्रकार संघ,व नरेंद्र रामावत तथा पुलिसा स्टाफ ने किया. इस समय सभी ने ठाणेदार रामेश्वर धोंडगे के दो वर्षे के अच्छे व उमदा कार्यकाळ की प्रशांसा की व उन्हें निकट भविष्य में अच्छे स्वास्थ व तरक्की की शुभ कामनाये दि.

अपने विचार रखते हुये सत्कार मूर्ती रामेश्वर धोंडगे ने अपने दो वर्ष के अनुभव व किये कार्यो के साथ ही अपने स्टाफ से मिले सहयोग की तारीफ की. वही नवीयुक्त ठाणेदार किरण औटे ने भी पूर्व ठाणेदार रामेश्वर धोंडगे द्वारा शुरु की गयी इस परंपरा व स्मार्ट पुलीसिंग को निरंतर शुरु रख खंडीत नहीं होने देने की बात कही व सभी सह कर्मीयो के सहयोग की उमीद जताई. प्रतिष्ठित नागरिक व पूर्व पंचायत समिती सदस्य नरेंद्र रामावत ने कहा की सत्कार हमेशा सत्कार्यो का होता हैं तथा यह सत्कार ठाणेदार रामेश्वर धोंडगे के सराहनीय किये कामो की रसीद हैं. इस अवसर पर पुलिस पाटिल लोगो ने भी अपने विचार रखे कार्यक्रम में बडी संख्या में थाना क्षेत्र के पुलिस पाटिल, महिला, पुरुष पुलीस कर्मी, पत्रकार व प्रतिष्ठित नागरिक हाज़िर थे. कार्यक्रम का संचालन पुलिस कर्मी संदेश चव्हाण ने बखुबी किया व आभार पवन अलोणे ने माना इसके सभी ने भोजन का आनंद. लिया.

veer nayak

Google Ad