एपिआई.रामेश्वर धोंडगे का तबादला तलेगांव के थानेदार बने किरण औटे।।

0
50
veernayak.com च्या सर्व बातम्या मिळवण्यासाठी क्लिक करून फॉलो करा : | युट्युब

तलेगांव दशासर।।स्थानीय पुलिस स्टेशन में पिछले दो सालों से बतौर थानेदार रहे रामेश्वर धोंडगे का हाल ही में चांदुर रेल्वे तबादला किया गया है वही यहां के थानेदार पद पर सायबर सेल के एपिआई.किरण औटे की नियुक्ति की गयीं है।पूर्व थानेदार रामेश्वर धोंडगे ने अपने दो साल के कार्यकाल में थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुचारू रखने में सफलतापूर्वक कार्य किया है तथा गणेश उत्सव, दुर्गा उत्सव, चुनाव आदि बंदोबस्त भी कुशलता से शान्ततापूर्ण निपटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।वही कई संगीन मामलों में कुशलता से जांच कर अपराधियों को सलाखों के पीछे डाला था व अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक भी लगाई थी।नवनियुक्त थानेदार से भी गांव व थाना क्षेत्र में अमन शान्ति व कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के साथ ही अवैध गतिविधियों को इसी तरह बंद रख स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा कायम रखने की आशा है।

veer nayak

Google Ad