चांदूर रेल्वे पंचायत समिती अभियंता को ५ हजारा की रिश्वत लेते पकड़ा 

0
87
veernayak.com च्या सर्व बातम्या मिळवण्यासाठी क्लिक करून फॉलो करा : | युट्युब

घरकुल धारकों से पैसे लेना पड़ा महंगा 

अमरावती अन्टी करप्शन ब्युरो की कार्रवाई 

चांदूर रेल्वे तहसील संवाददाता 

                चांदूर रेल्वे तहसील पंचायत समिति घरकुल योजना पर कार्यरत अभियंता राहुल रामकृष्ण नांदणे उम्र ३० तथा पळसखेड ग्राम पंचायत कर्मचारी प्रविण भाष्करराव धाडसे उम्र ३८ को घरकुल धारकों से दुसरे सप्ताह का पैसा खाते में जमा करनें ५ हज़ार रुपए की रिश्वत लेते अमरावती अन्टी करप्शन ब्युरो ने रंगेहाथों पकड़ा।

               समूचे महाराष्ट्र में भ्रष्टचार और भ्रष्ट कर्मचारी दिमक की तरह सरकारी महकमे को बदनाम कर रहा है। ऐसे में सोमवार चांदूर रेल्वे पंचायत समिति में कार्यरत कंत्राटी घरकुल अभियंता राहुल रामकृष्ण नांदणे उम्र ३० तथा पळसखेड ग्राम पंचायत में रोजेदारी पर कार्यरत प्रविण भाष्करराव धाडसे उम्र ३८ के माध्यम से घरकुल का दूसरा टप्पा लाभार्थी के बैंक खाते में जमा करनें ५ हज़ार रुपए की रिश्वत खोरी मामले में अमरावती अन्टी करप्शन ब्युरो ने रंगेहाथों पकड़ा जिससे पंचायत समिति में कार्यरत कर्मचारियों में कुछ देर तक डर का माहौल बना हुआ था।जिससे घरकुल धारकों ने अन्टी करप्शन ब्युरो में शिकायत दर्ज कर कर्मचारियों को रंगेहाथों रिश्वत लेते पकड़ाया। कार्यवाही पोलीस अधीक्षक मारुती जगताप, अप्पर पोलीस अधीक्षक सचिन्द्र शिंदे इसके मार्गदर्शन में अन्टी करप्शन ब्युरो अधिकारी सुनिल किनगे, निरीक्षक चित्रा मेसरे, सुजाता बन्सोड, अंमलदार प्रमोद रायपुरे, शैलेश कडू, महेंद्र साखरे और चालक सतीश किटुकले ने कारवाई को अंजाम दिया।

विधायक प्रताप अडसड ने भ्रष्टचारी कर्मीयों लिया था आड़े हाथ 

                इस विषय में स्थानीय विधायक प्रताप अडसड ने आढावा बैठक में पंचायत समिति कर्मचारियों हिदायत दी थी की मुझे घरकुल धारकों से पैसे मांगने की शिकायतें मिल जो भविष्य में नहीं मिलना चाहिए पर भ्रष्टाचार और भ्रष्ट कर्मचारी यह बाज नहीं आ रहे थे। ऐसे में तंग आये घरकुल धारक ने शिकायत दर्ज की।

अन्टी करप्शन ब्युरो अधिकारी ने किया जनता से अपील 

             भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करनें जनता का सहयोग और शिकायत ज़रूरी है। इसलिए जनता ने हिम्मत कर भ्रष्टाचार और भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ सामने आना चाहिए जिसके लिए कुछ नंबर और आफिस की जानकारी पोलिस उपअधीक्षक सुनिल किगने साझा की।

जिसमें उन्होंने मारुती जगताप, पोलीस अधीक्षक 9850488788,सचिन्द्र शिंदे, अप्पर पोलीस अधीक्षक 9764210485,सुनिल किनगे, पो. उपअधीक्षक 9823111155 कार्यालय अन्टी करप्शन ब्युरो, ललित सेंटर, परांजपे कॉलनी, अमरावती फोन 0721-25523557 मोबाईल 94042996267 टोल फ्री 1064

veer nayak

Google Ad